लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पानी का बिल बांटने गए सरकारी अधिकारी को पिटा, इलाज के दौरान तोड़ा मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2019 22:40 IST

6 जून को लाभ सिंह (57) मलेरकोटला के बिशनगढ़ गांव में पानी का बिल बांटने गए थे जहां लोगों ने उनकी कथित रूप से पिटाई कर दी।

Open in App

पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में बिल बांटने गए राज्य सरकार के जल विभाग के एक अधिकारी की स्थानीय लोगों ने पिछले महीने जमकर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि 16 जून को लाभ सिंह (57) मलेरकोटला के बिशनगढ़ गांव में पानी का बिल बांटने गए थे जहां लोगों ने उनकी कथित रूप से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें लुधिनयाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उनकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि मनोहर लाल नामक व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ बहस के बाद उन पर हमला हुआ जिसका वीडियो वायरल हुआ था। मलेरकोटला के पुलिस उपाधीक्षक योगी राज ने बताया कि उस वक्त मनोहर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उसकी मौत के बाद उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मनोहर लाल को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब