लाइव न्यूज़ :

सरकार और पुलिस प्रशासन रीट में अनियमितताओं की जांच कर रहे: पायलट

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:25 IST

Open in App

जयपुर, 12 अक्टूबर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के आयोजन में हुई कथित अनियमितताओं की गहन जांच के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दो दिवसीय दौरे के दौरान पायलट ने कहा, ‘‘शिक्षामंत्री पहले ही बयान दे चुके हैं, पुलिस भी अपना काम कर रही है, कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है.. लेकिन मैं समझता हूं बड़ा गंभीर मामला है, इसकी तह तक जाना पड़ेगा। हालांकि, सरकार और पुलिस की जो कार्रवाई है उसमें कोई कमी नहीं आयेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात को खुद सरकार भी कह चुकी है कि हम लोग अपनी तरफ से जांच करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी होगी।’’

कोरोना वायरस संक्रमण काल में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अभी तो संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं लेकिन महामारी की तीसरी लहर की आशंका भी बनी हुई है.. जैसे दूसरी लहर आयी थी इसलिये हम सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। स्वास्थ्य ढांचे को पिछले डेढ़ साल में काफी मजबूत किया गया है लेकिन जनता को समझना पड़ेगा कि अब त्योहार आ रहे हैं तो संक्रमण के प्रसार को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा।’’

उन्होंने टोंक के सआदत अस्पताल की सुविधाओं का भी औचक निरीक्षण किया और मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की।

पायलट ने टोंक में आयोजित शिविर के दौरान आवासीय मकानों के पट्टे, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, रोडवेज स्मार्ट कार्ड वितरित किये।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनीं और अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब