लाइव न्यूज़ :

मौजूदा संकट से आमजन को बचाने पर ध्‍यान दे सरकार व संगठन: माकन

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:36 IST

Open in App

जयपुर, 26 अप्रैल कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को कहा कि राज्‍य सरकार एवं संगठन कोरोना वायरस महामारी से उपजे मौजूदा संकट से आम जन को बचाने के लिए काम करे।

वह कोरोना महामारी से त्रस्त आमजन को राहत पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार व राज्‍य कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा आनलाइन बैठक में समीक्षा कर रहे थे।

माकन ने कहा कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार ने महामारी की पहली लहर के दौरान बहुत शानदार काम किया जिसकी जिसकी प्रशंसा डब्ल्यूएचओ जैसे संगठन ने की है तथा यहां के मॉडल को देश-विदेश में अनेक जगह अपनाया गया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दूसरी लहर से ऊपजे संकट से आमजन को बचाना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को ऑक्सीजन की कमी ना हो, जीवन रक्षक दवाइयों की कमी ना आए इस ओर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

माकन ने कहा कि सभी मरीजों को एम्बुलेन्स की सेवा मिले इस ओर सरकार एवं संगठन मिलकर कार्य करें, जिसके लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर भी कोरोना सहायता केन्द्रों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तालमेल बनाए तथा उनकी आवश्यकता के हिसाब से आमजन को राहत पहुंचाने हेतु कार्य करें एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार आमजन को कोरोना संक्रमण की गिरफ्त से बचाने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण का कार्य कर रही है तथा राज्य सरकार ने आयु 18 से 45 वर्ष की उम्र के युवाओं को 3000 करोड़ रुपये खर्च कर मुफ्त टीके लगवाने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 70000 से अधिक टेस्ट प्रतिदिन कराने की क्षमता हासिल कर ली है, अनेक ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए तथा चिकित्सा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया गया।

उन्होंने कहा कि जनता को इंदिरा रसोई के माध्यम से आठ रूपये में भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध है तथा कोरोना वायरस पीड़ितों हेतु मुफ्त भोजन दिए जाने का निर्णय किया गया है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के हितों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए जो सुझाव प्राप्त होंगे उसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रस्ताव के माध्यम से राज्य सरकार को पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू