लाइव न्यूज़ :

Gorakhpur Urban Election Result: गोरखपुर सदर से आगे सीएम योगी 31400 वोट से आगे, आजाद समाज पार्टी के चंद्र शेखर का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 13:33 IST

Gorakhpur Urban Election Result: आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) की सुभावती शुक्ला से 31400 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा के तेज नारायण पांडे से लगभग 9000 मतों से आगे चल रहे हैं।भाजपा के आकाश सक्सेना से लगभग 23000 मतों से आगे चल रहे हैं।कांग्रेस के प्रदीप माथुर से लगभग 24000 मतों से आगे चल रहे हैं।

Gorakhpur Urban Election Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदा चुनावी स्थिति 'कहीं खुशी कहीं गम' वाली नजर आ रही है। आजाद समाज पार्टी के चंद्र शेखर का बुरा हाल है। अभी तक मात्र 2619 वोट मिला है। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथगोरखपुर शहर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) की सुभावती शुक्ला से 31400 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

चुनाव से ऐन पहले भाजपा से बगावत कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से 11 हजार से अधिक मतों से पीछे हैं। भाजपा के लिए काफी प्रतिष्ठा की सीट मानी जाने वाली अयोध्या से भाजपा उम्मीदवार वेद प्रकाश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के तेज नारायण पांडे से लगभग 9000 मतों से आगे चल रहे हैं।

अनेक मुकदमों में इस वक्त जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां रामपुर सदर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना से लगभग 23000 मतों से आगे चल रहे हैं, उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम भी स्वार टांडा सीट से अपना दल सोनेलाल के प्रत्याशी हैदर अली खां से 7000 से अधिक वोटों से आगे हैं।

मथुरा सीट से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रदीप माथुर से लगभग 24000 मतों से आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तमकुही राज सीट से भाजपा प्रत्याशी असीम कुमार से लगभग 19000 मतों से पीछे चल रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथगोरखपुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर