लाइव न्यूज़ :

योगी आवास से 500 मीटर दूर डॉक्टर कफील खान के भाई को मारी गोली, बोले- 'अल्लाह रहम करे, मैं झुकने वाला नहीं'

By भाषा | Updated: June 11, 2018 12:20 IST

कफील को पिछले साल अगस्त में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 घंटे के अंदर 30 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

गोरखपुर, 11 जून: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी संख्या में भर्ती मरीज बच्चों की मृत्यु के मामले के आरोपी डॉक्टर कफील खान के भाई को मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हुमायूंपुर उत्तरी क्षेत्र में जेपी हॉस्पिटल के पास डॉक्टर कफील खान के भाई काशिफ (34) को गोलियां मारी जो उनकी बांह, गर्दन और ठुड्डी पर लगी।

उन्होंने बताया कि काशिफ का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

इस बीच कफील ने ट्वीट कर कहा कि "अल्लाह रहम करे, मैं झुकने वाला नहीं"।

कानपुर: सरकारी अस्पताल में 4 मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप- खराब एसी की वजह से गई जान

मालूम हो कि कफील को पिछले साल अगस्त में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 घंटे के अंदर 30 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ