लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः हुजूर, पहली गलती है माफ कर दीजिए, राजद प्रमुख लालू यादव के साले साधु यादव कोर्ट में लगे गिड़गिड़ाने

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2023 20:05 IST

बिहार के गोपालगंज का मामला है। सीजेएम मानवेंद्र मिश्र की अदालत में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साधु यादव कोर्ट में पेश हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाधु यादव को कड़ी सजा देने की गुहार कोर्ट से लगाई थी।साधु यादव गिड़गिड़ा रहे थे। कोर्ट पर इसका असर हुआ।कोर्ट ने जेल की सजा देने के बजाय एक हजार का अर्थदंड दिया।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले पूर्व सांसद साधु यादव आज गोपालगंज के कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगे। कहा- हुजूर, पहली गलती है माफ कर दीजिए। कई बीमारी से परेशान हूं। अभी भी दोनों आंख का ऑपरेशन कराए हैं। अब ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे।

दरअसल, सीजेएम मानवेंद्र मिश्र की अदालत में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साधु यादव कोर्ट में पेश हुए थे। सरकार की तरफ से पेश वकील ने साधु यादव को कड़ी सजा देने की गुहार कोर्ट से लगाई थी। लेकिन साधु यादव गिड़गिड़ा रहे थे। वैसे कोर्ट पर इसका असर हुआ। कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा देने के बजाय एक हजार का अर्थदंड दिया।

लेकिन इस शर्त पर कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि जुर्माना नहीं भरने पर साधु यादव को 6 महीने के जेल की सजा भुगतनी होगी। इससे साधु यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। राशि जमा करने के बाद कोर्ट ने साधु यादव को इस केस से मुक्त कर दिया। बता दें कि साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था।

साधु यादव बसपा के प्रत्याशी थे। 16 अक्टूबर 2020 को नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्टर ऑफिस में साधु यादव अपने 300 से 400 समर्थकों के साथ बिना अनुमति लिए पहुंच गए थे। इसी मामले को लेकर गोपालगंज के तत्कालीन अंचल अधिकारी विजय कुमार सिंह ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का केस नगर थाने में दर्ज कराया था।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब