लाइव न्यूज़ :

एफसीआई की ओर से गेहूं की खरीद के बारे में गोपाल राय का दावा झूठा : भाजपा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने राज्य के कृषि मंत्री गोपाल राय पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं खरीदे जाने के मामले में ‘‘झूठा’’ बयान देने का आरोप लगाते हुये उन्हें चुनौती दी है कि वह इसे साबित करें अन्यथा त्यागपत्र दें ।

दिल्ली सरकार के मंत्री ने इससे पहले आरोप लगाया था कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) किसानों का गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीद कर उन्हें परेशान कर रही है ।

उत्तर दिल्ली के नरेला मंडी का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम ने जैसा दावा किया था, उसके अनुसार न तो मंडी में कोई काउंटर स्थापित किया है और न ही गेहूं की खरीद की जा रही है ।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी ने राय पर मामले में आधारहीन आरोप लगाने का आरोप लगाया ।

पार्टी के अन्य विधायकों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में विधूड़ी ने कहा, ‘‘भारतीय खाद्य निगम ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की है।’’

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विधूड़ी ने कहा कि यदि कृषि मंत्री उन्हें गलत साबित कर देते हैं तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे ।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक एवं पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह हमसे मिलने से इंकार कर देंगे, तो हम उनके आवास के बाहर धरने पर बैठ जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो