लाइव न्यूज़ :

Google Pay भारतीय यूजर्स के लिए ला सकता है एक नया धांसू फीचर, 6.35% के दर पर कर सकेंगे FD, पढ़े पूरी खबर

By वैशाली कुमारी | Updated: August 31, 2021 09:08 IST

Google pay एक ऑनलाइन पेमेंट्स एप है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। अब खबर आ रही है की गूगल ने अपनी इस डिजिटल पेमेन्ट एप पर फिक्स्ड डिपोजिट (FD) की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle pay के अब तक हो चुके हैं 10 करोड़ डाउनलोड  Google Pay देश में डिजिटल भुगतान के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है

Google जल्द ही भारतीय यूज़र्स को अपने डिजिटल पेमेन्ट ऐप Google Pay के माध्यम से FD (Fix Deposit) खोलने की अनुमति देने वाला है। यह भारतीय फिनटेक स्टार्टअप के साथ Google की हाल ही में घोषित साझेदारी होगी। Mashable द्वारा इस बारे में कहा गया कि Google पे शुरू में अपने युजर्स के इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की FDs को एक वर्ष तक के लिए पेश करेगा। बाद में, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे अन्य बैंकों के भी जल्द ही इस लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद है।

आधार KYC को करना होगा पूरा: 

खबरो के अनुसार अधिकतम ब्याज दर 6.35 प्रतिशत निर्धारित की गई है और यूजर को आधार-आधारित केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करते हुए साइन अप करने की आवश्यकता भी होगी। यह पूरी प्रक्रिया ओटीटी के माध्यम से पूरी होगी। फिनटेक स्टार्टअप सेतु एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) स्टार्ट-अप है। यह बिल पेमेन्ट, बचत, क्रेडिट और भुगतान में ग्राहकों को एपीआई प्रदान करता है। 

 6.5 की होगी ब्याज दर: 

Mashable की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने FD की इस सुविधा का विवरण करते हुए यह बताया गया है कि गूगल पे ने 7-29 दिन, 30-45 दिन, 46-90 दिन, 91-180 दिन, 181-364 दिन और 365 दिनों की समय अवधि शामिल की है जिसमें सबसे छोटी समय अवधि के लिए 3.5% ब्याज दर से लेकर एक साल की समय अवधि के लिए 6.35% का ब्याज दर रखा गया है।

 Google pay के अब तक हो चुके हैं 10 करोड़ डाउनलोड 

आपको बता दें कि Google India ने अभी तक  इसकी कोई पुष्टि नहीं की है और नई सुविधा के लिए कोई लॉन्च तिथि भी नहीं बताई है। Google Pay देश में डिजिटल भुगतान के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। भारत में Google Play Store पर इस ऐप के 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड हैं।

टॅग्स :गूगल पेमनीएफडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र