लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पर भारत की जीत की प्रतीक ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ नैनीताल पहुंची

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:25 IST

Open in App

नैनीताल, 16 जनवरी वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की प्रतीक ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ यहां पहुंच गई है।

यह विजय मशाल शुक्रवार को यहां भारतीय सेना के सिग्नल कोर मुख्यालय पहुंची और इसे शनिवार को जनता के अवलोकन के लिए रखा गया। इस अवसर पर सेना के बैंडों ने प्रस्तुति दी।

सिग्नल कोर के कर्मियों तथा डीएसबी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने विजय मशाल का भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से चार विजय मशालों को देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना किया था।

वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में भारत हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना की वीरता के कारण बांग्लादेश के रूप में एक नया देश अस्तित्व में आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो