लाइव न्यूज़ :

‘भगवान गोवा का भला करे’: तृणमूल के चुनाव पूर्व वादे पर चिदंबरम ने कहा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 14:15 IST

Open in App

पणजी, 12 दिसंबर गोवा में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए सीधे नकदी हस्तांतरण योजना का वादा करने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भगवान गोवा का भला करे।’’

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने शनिवार को कहा कि गोवा में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद महंगाई का मुकाबला करने के लिए गारंटीयुक्त आय में सहयोग के तौर पर हर घर की एक महिला को ‘गृह लक्ष्मी’ नामक योजना के तहत प्रति माह 5000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

कांग्रेस के गोवा चुनाव प्रभारी चिदंबरम ने घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यहां एक गणित है, जो अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार के योग्य है। गोवा में 3.5 लाख घरों में एक महिला को 5000 रुपये के मासिक अनुदान से 175 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानी सालाना 2100 करोड़ रुपये।’’

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह गोवा राज्य के लिए एक ‘‘छोटी’’ राशि है जिस पर मार्च 2020 के अंत में 23,473 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था। भगवान गोवा का भला करे। या इसे ऐसा होना चाहिए कि भगवान गोवा को बचाएं।’’

तृणमूल ने घोषणा की है कि वह अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप), जो गोवा चुनाव भी लड़ेगी, ने वादा किया था कि गोवा में सत्ता में आने पर वह राज्य प्रायोजित योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में वृद्धि करेगी और इसके दायरे से बाहर रहीं महिलाओं को वित्तीय सहायता भी देगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गोवा में महिलाओं के लिए नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा ‘‘महिला विरोधी’’ है।

वर्ष 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही। भाजपा ने तब सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठजोड़ किया था। 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास वर्तमान में केवल तीन विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर