लाइव न्यूज़ :

विमान के अंदर बम होने की सूचना के बाद दिल्ली जा रही फ्लाइट को श्रीनगर हवाईअड्डे पर ही रोका गया, कॉलर की तलाश जारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2022 09:26 IST

 अधिकारियों के मुताबिक, गोएयर की उड़ान दिल्ली लौटने वाली थी लेकिन फोन कॉल मिलने के बाद उसे श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के मुताबिक जांच में पता लगा है कि कॉल दिल्ली से ही किया गया थाफिहहाल जिस नंबर से कॉल किया गया था वह अभी बंद हैपुलिस ने बताया कि बम की सूचना देने वाले शख्स की तलाश जारी है

श्रीनगरः सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार गोएयर कंपनी का एक विमान में बम होने के संबंध में एक फोन कॉल मिलने के बाद उसे श्रीनगर में ही रोक लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बम की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि विमान में गहन तलाशी की जा रही है और अभी तक कुछ नहीं मिला है।

 अधिकारियों के मुताबिक, गोएयर की उड़ान दिल्ली लौटने वाली थी लेकिन फोन कॉल मिलने के बाद उसे श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य निजी विमानन कंपनी के प्रबंधक को विमान में बम होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि जांच से पता लगा है कि कॉल दिल्ली से किया गया और उसके बाद से वह नंबर बंद है। कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हवाई अड्डे पर सुचारू रूप से परिचालन हो रहा है।

गौरतलब है कि बढ़ते तापमान के बाद लोग ठंडे इलाकों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।  12 अप्रैल को श्रीनगर हवाईअड्डे ने प्रतिदिन की सबसे अधिक संख्या में आने वाली यात्रियों का रिकॉर्ड बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि 12 अप्रैल को लगभग 15 हजार से ज्यादा यात्रियों यहां पहुंचे थे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Go Airlinesदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल