लाइव न्यूज़ :

गोवा विस का बजट सत्र छोटा नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:14 IST

Open in App

पणजी, 22 मार्च गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि 24 मार्च से शुरू होने जा रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र को छोटा नहीं किया जाएगा, भले ही स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू रहे।

छह नगरपालिका परिषदों और पणजी नगर निगम के लिए चुनाव हाल ही में संपन्न हुए और सोमवार को परिणाम घोषित किए गए जबकि पांच और स्थानीय निकाय के लिए चुनाव जल्द हो सकते हैं। विपक्षी पार्टियों ने बजट सत्र को छोटा करने की मांग की है।

उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार से 20 अप्रैल तक पांच नगरपालिका परिषदों की चुनाव प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, “24 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को छोटा करने की जरूरत नहीं है। सदन के पटल पर बजट की घोषणाएं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करती हैं।”

राज्य के विपक्षी दलों ने पिछले हफ्ते राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मुलाकात की थी और उनसे आग्रह किया था कि उस दौरान पांच नगरपालिका परिषदों के लिए मतदान हो सकता है, इसलिए विधानसभा सत्र को छोटा कर दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह