लाइव न्यूज़ :

गोवा ने विदेशी नागरिकों के कोविड टीकाकरण की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:47 IST

Open in App

गोवा में रह रहे विदेशी नागरिक भी अब अपना पासपोर्ट दिखाकर कोविड-रोधी टीका लगवा सकते हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोवा टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ अनूप नेत्रवलकर ने संवाददाताओं से कहा कि विदेशी नागरिक को-विन पोर्टल पर ऑनलाइन समय ले सकते हैं या फिर टीकाकरण केंद्र जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन विदेशी नागरिकों ने टीके की पहली खुराक गोवा से बाहर ली है, वे भी टीके की दूसरी खुराक यहां ले सकते हैं। नेत्रवलकर ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों एवं अन्य स्कूली कर्मचारियों के लिए टीके की दो खुराक के बीच के अंतर को 84 दिनों से घटाकर छह सप्ताह (42 दिन) करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के अवसर पर 10 व 11 सितंबर को टीकाकरण अभियान नहीं चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

भारतVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

पूजा पाठGanesh Chaturthi 2025: मुंबई के इन जगहों पर होगा भव्य गणपति विसर्जन, जानिए कैसे देख पाएंगे आप

पूजा पाठGanesh Chaturthi 2025: बप्पा को क्यों चढ़ाए जाते हैं दूर्वा और मोदक? क्या है इसकी वजह, जानिए यहां

पूजा पाठGanpati Visarjan 2025: किस-किस दिन होगा बप्पा की मूर्ति का विसर्जन, यहां चेक करें पूरी तिथियां और शुभ मुहूर्त

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए