लाइव न्यूज़ :

Goa: प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनेंगे, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, बीजेपी ने 20 सीट पर किया है कब्जा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2022 19:47 IST

गोवा के मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय एचएम अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अगले 5 वर्षों तक गोवा के सीएम के रूप में काम करने का मौका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।खुशी है कि गोवा के लोगों ने मुझे स्वीकार किया है।तटीय राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

पणजीः केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद ये फैसला हो पाया।

गोवा के मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय एचएम अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अगले 5 वर्षों तक गोवा के सीएम के रूप में काम करने का मौका दिया। मुझे खुशी है कि गोवा के लोगों ने मुझे स्वीकार किया है। मैं राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

पणजी में सोमवार शाम को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सावंत का नाम तय किया गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन के अलावा विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस तथा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे भी मौजूद थे।

बैठक के बाद तोमर ने संवाददाताओं से कहा, ''यह फैसला लिया गया है कि डॉ प्रमोद सांवत सदन के नेता होंगे।'' उन्होंने कहा कि विधायक विश्वजीत राणे ने पार्टी विधायक दल के नेता के तौर पर सावंत का नाम प्रस्तावित किया, जिसका मौविन गौडिन्हो और रोहन खौंटे समेत अन्य विधायकों ने समर्थन किया।

तोमर ने कहा कि सावंत को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी गोवा में अगली सरकार गठित करने का दावा पेश करेगी। भाजपा विधायक दल के नेता प्रमोद सावंत इस तटीय राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है।

टॅग्स :गोवा विधानसभा चुनाव 2022प्रमोद सावंतBJPनरेंद्र मोदीनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम