लाइव न्यूज़ :

गोवा के निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे का आरोप, विधानसभा में मेरे प्रश्नों को हटाया गया

By भाषा | Updated: January 21, 2020 17:58 IST

खौंटे ने विधायी कार्य विभाग के सचिव को लिखे पत्र में कहा, “मैं आपका ध्यान वित्त और शिक्षा से संबंधित उन तारांकित प्रश्नों पर आकृष्ट कराना चाहता हूँ जिन पर मुख्यमंत्री को जवाब देना है। उन प्रश्नों को विधानसभा के ग्यारहवें सत्र 2020 के तारांकित प्रश्नों की सूची से बिना किसी सूचना के हटा दिया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देगोवा विधानसभा का बजट सत्र तीन से सात फरवरी तक चलेगा। पूर्व राजस्व मंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्नों की सूची इस महीने की शुरुआत में सौंप दी थी।

गोवा के निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे ने राज्य के विधायी कार्य विभाग को पत्र लिखकर दावा किया है कि आगामी सत्र में पूछने के लिए उन्होंने जो प्रश्न सौंपे थे उनमें से कुछ प्रश्नों को प्रश्नपत्र से हटा दिया गया।

गोवा विधानसभा का बजट सत्र तीन से सात फरवरी तक चलेगा। खौंटे ने विधायी कार्य विभाग के सचिव को लिखे पत्र में कहा, “मैं आपका ध्यान वित्त और शिक्षा से संबंधित उन तारांकित प्रश्नों पर आकृष्ट कराना चाहता हूँ जिन पर मुख्यमंत्री को जवाब देना है। उन प्रश्नों को विधानसभा के ग्यारहवें सत्र 2020 के तारांकित प्रश्नों की सूची से बिना किसी सूचना के हटा दिया गया है।”

पूर्व राजस्व मंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्नों की सूची इस महीने की शुरुआत में सौंप दी थी। संपर्क किए जाने पर गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पटणेकर ने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि प्रश्नों को वास्तव में सूची से हटाया गया है या नहीं। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर