लाइव न्यूज़ :

सभी 7 लोगों के ठीक होने के बाद गोवा सरकार ने जिम, सिनेमा हॉल, नाइट क्लब के लिए जारी किया दिशानिर्देश, जानें क्या कहा

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 16:11 IST

गोवा में कोरोना वायरस के 7 मरीज मिले थे, जो सभी ठीक हो चुके हैं और अब राज्य सरकार ने जिम, सिनेमा हॉल, होटल और रिसॉर्ट इत्यादि के लिए दिशानिर्देश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा सरकार ने नए निर्देश में कहा है कि अगले आदेश तक सभी जिम, सिनेमा हॉल, नाइटक्लब इत्यादि बंद रहेंगे।सभी 7 मरीजों के ठीक होने के बाद गोवा कोरोना वायरस मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना था।

गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी 7 लोग ठीक हो गए हैं और राज्य कोविड-19 मुक्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी राज्य सरकार कोई खतरा नहीं लेना चाहती है। राज्य सरकार ने जिम, सिनेमा हॉल, होटल-रिसॉर्ट के पब्लिक पूल, कसीनो, स्पा और नाइट क्लब के लिए दिशानिर्देश जारी किया है और कहा है कि अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

गोवा सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी जिम, सिनेमा थिएटर्स, दोनो तरह के सार्वजनिक स्विमिंग पूल (होटल, रिसॉर्ट्स वाले सिर्फ पूल), कसिनो, स्पा और मसाज पार्लर / सैलून, रिवर क्रूज, नाइट क्लब और मल्टीप्लेक्स को अगले आदेश तक बंद रखना है।"

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार गोवा में कोरोना वायरस से 7 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो सभी अब ठीक हो चुके हैं और डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। गोवा कोरोना वायरस मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना था।

देश में अब तक 24506 लोग करोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 775 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5062 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18668 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :गोवाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनजीमसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह