लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने मछली आयात पर छह महीने के लिए रोक लगाई, जानिए क्यों ?

By भाषा | Updated: November 11, 2018 06:07 IST

गोवा सरकार ने शनिवार को राज्य में मछली के आयात पर छह महीने के लिए रोक लगा दी।

Open in App

गोवा सरकार ने शनिवार को राज्य में मछली के आयात पर छह महीने के लिए रोक लगा दी।यह कदम इस तटवर्ती राज्य में यह भय फैलने की पृष्ठभूमि में आया है कि मछली को संरक्षित करने के लिए फॉर्मोलिन का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि संभावित रूप से कैंसर कारक रसायन होता है।

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इस रोक की घोषणा शनिवार को की और कहा कि रोक की इस अवधि को और छह महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है जब तक कि राज्य में मछली की गुणवत्ता की जांच के लिए उपाय नहीं हो जाते।

राणे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब तक कि ऐसे उपाय (मछली जांचने के लिए) नहीं हो जाते, गोवा में तत्काल प्रभाव से मछली आयात पर रोक रहेगी।’’ 

राज्य सरकार मछली पर इस वर्ष दूसरी बार रोक लगा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गत जुलाई में 15 दिन के लिए रोक की घोषणा की थी।

उस रोक को सरकार की ओर से गोवा में मछली लेकर आने वाले ट्रकों की सीमा पर जांच शुरू करने के बाद हटा लिया गया था।

राणे ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया, एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन काउंसिल और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ जांच प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मछली आयात करने वाले व्यापारी गोवा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने में असफल हैं।

शिवसेना की गोवा इकाई ने कहा कि राज्य सरकार मछली में फार्मोलिन के बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।

टॅग्स :गोवामनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो