लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गोवा में कोविड-19 से पहली मौत, 85 साल की महिला ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: June 22, 2020 10:55 IST

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। वहीं, गोवा में भी कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। महिला उत्तरी गोवा जिले के मोर्लेम गांव की रहने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में कोरोना संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया, 85 साल की महिला की मौतउत्तरी गोवा जिले के मोर्लेम गांव की रहने वाली थी ये महिला, अस्पताल में चल रहा था इलाज

गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित 85 वर्षीय एक महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। राज्य में वायरस से मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि उत्तरी गोवा जिले के मोर्लेम गांव की एक महिला का ईएसआई अस्पताल में इलाज चल रहा था।

राज्य सरकार पहले ही मोर्लेम गांव को कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर चुकी है। राणे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज मोर्लेम गांव की 85 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। राज्य में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि गोवा को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार सभी नए दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ टीम गोवा एकजुट है और अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है। कड़े तरीकों और दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

राणे ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गोवा में रविवार तक कोविड-19 के 818 मामले सामने आए थे, जिनमें से 683 का इलाज चल रहा है।

इस बीच बता दें कि देश में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को आए अपडेट में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 14 हजार, 821 नए मामले सामने आने की बात कही गई है। साथ ही 445 मरीजों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख, 25 हजार, 282 पहुंच गई हैं। वहीं अभी एक लाख, 74 हजार, 387 मामले सक्रिय हैं और 2 लाख, 37 हजार, 196 ठीक हो चुके हैं। साथ ही साथ अभी तक 13699 मरीजों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर