लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से बचाव के लिए गोवा में रात को कर्फ्यू लगाया जा सकता है : विश्वजीत राणे

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:07 IST

Open in App

पणजी, 31 दिसंबर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि यहां रात में कर्फ्यू लगाया जा सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने पर अब तक फैसला नहीं किया गया है।

राणे ने बृहस्पतिवार की सुबह यहां एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा की है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने दिल्ली और कर्नाटक की तर्ज पर रात में कर्फ्यू लगाने को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है। इस संबंध में फाइल पहले ही प्रक्रिया में है।’’

राणे ने कहा कि उन्होंने यह फाइल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद आगे बढ़ाई जिसमें नव वर्ष के जश्न को देखते हुए स्थानीय स्तर पर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद एसओपी का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और सख्त नियम बनाने को कहा गया है।

राणे ने कहा कि रात में कर्फ्यू लगाने की फाइल मुख्यमंत्री के पास लंबित है।

हालांकि, दिन में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने रात में कर्फ्यू लगाने के मामले में अबतक फैसला नहीं किया है।’’

इससे पहले, गोवा के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर राज्य सरकार से कड़े उपाय करने को कहा है।

पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए साल का उत्सव मनाने के दौरान भीड़ जमा होने की स्थिति में संभावित सभी ‘सुपरस्प्रेडर’ (संक्रमण को तेजी से फैलाने वाला) को रोकने के लिए गोवा में सख्त निगरानी करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर