लाइव न्यूज़ :

गोवाः कांग्रेस का आरोप- हमारे विधायकों को करोड़ों रुपये और पद का प्रलोभन दे रही है भाजपा

By भाषा | Updated: June 9, 2019 23:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देचोडणकर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है भाजपा ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रख पाने में नाकाम हो रही है

पणजी, नौ जूनः गोवा में विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा करोड़ों रूपये और पदों की पेशकश कर उसके विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, भगवा दल ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख गिरीश चोडणकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 40 करोड़ रूपये और राज्य संचालित निगम की अध्यक्षता सहित विभिन्न पैकेज की पेशकश की जा रही है।

हांलाकि, भाजपा ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रख पाने में नाकाम हो रही है और झूठे आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि उनके विधायक भाजपा के किसी प्रलोभन में नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एटीएम जैसे कसीनो और राज्य संचालित गोवा राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम में भ्रष्टाचार कर पैसे हासिल कर रही है।

चोडणकर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है और इस बात को लेकर आश्वस्त है कि विधायक प्रलोभन को नकार कर एकजुट रहेंगे। गौरतलब है कि भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा था कि कांग्रेस के चार विधायक पाला बदलने को तैयार हैं। उनके इसी बयान के मद्देनजर चोडणकर ने यह टिप्पणी की। संपर्क किए जाने पर विनय ने चोडणकर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप झूठे हैं।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब