लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोवा कांग्रेस के 5 विधायक पहुँचे चेन्नई, 18 जुलाई को होगा मतदान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 16, 2022 22:14 IST

सोमवार को देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है जिसमें भाजपानीत गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं और कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के उम्मीदवार पूर्व भाजपा नेता यशवन्त सिन्हा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा कांग्रेस के 5 विधायक शुक्रवार शाम चेन्नई चले गये। 18 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होगा। गोवा में कांग्रेस को कुल 11 विधायक हैं जिनमें से दो की सदस्यता समाप्त करने के लिए पार्टी ने अर्जी दी है।

पणजी: कांग्रेस अपने 11 विधायकों में से 5 को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर चेन्नई भेज रही है।

कांग्रेस द्वारा चेन्नई भेजे जा रहे पाँच विधायक हैं- संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, अल्तोटने डीकोस्टा, रूडोल्फ फर्नांडीस और कार्लोस अल्वारेस फेरारिया। ये सभी विधायक शुक्रवार शाम ही चेन्नई पहुँच गये थे। शुक्रवार को गोवा विधानसभा का सत्र समाप्त होते ही ये सभी विधायक चेन्नई के लिए रवाना हो गये। 

गोवा का मानसून सत्र अगले शुक्रवार तक चलेगा। टीओआई की रपट के अनुसार कांग्रेस के छह अन्य विधायक पूर्व मुख्यंत्री दिगम्बर कामत, माइकल लोबो, दिलियाला लोबो, केदार नायक, अलेक्सो सेक्वेरिया और राजेश फाल्देसाई अभी गोवा में ही मौजूद हैं। माइकल लोबो ने टीओआई से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के 5 विधायकों के चेन्नई जाने का कारण उन्हें नहीं पता है।

पिछले रविवार को कांग्रेस ने लोबो को नेता विपक्ष के पद से हटा दिया था। लोबो और कामत पर पार्टी हित के खिलाफ काम करने का आरोप लगा था। दोनों पर भाजपा के संग मिलीभगत करने का आरोप लगा था। हालाँकि जब सोमवार को विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो दोनों विधायक विधानसभा पहुँचे और कहा कि सबकुछ ठीक है। लोबो शुक्रवार शाम मुम्बई गये थे लेकिन उन्होंने कहा कि वो निजी कारणों से मुम्बई गये थे। 

मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने गोवा के 10 कांग्रेस विधायकों की बैठक की थी। दूसरी तरफ गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कामत और लोबो को सदस्या समाप्त करने की याचिका विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजी है जिसपर फैसला आना बाकी है। 

18 जुलाई को भाजपानीत गठबंधन की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा के बीच मुकाबला होगा। भाजपा नीत गठबंधन राजग में शामिल दलों के अलावा नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, शिबू सोरेन की झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, बहुजन समाज पार्टी और शिवसेना इत्यादि ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। यशवन्त सिन्हा को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस,  समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी इत्यादि ने यशवन्त सिन्हा को समर्थन देने की बात कही है। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?