लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से इलाज कराकर लौटे मनोहर पर्रिकर ने किए महालक्ष्मी दर्शन, आज बुला सकते हैं कैबिनेट बैठक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2018 12:17 IST

सीएम पर्रिकर पिछले कई दिनों  से अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे और  वह गुरुवार को ही अपने गृह राज्य गोवा लौटे। वह अग्नाशय से जुड़ी बीमारी का इलाज कराने के लिए इस साल मार्च से ही अमेरिका में थे।

Open in App

पणजी, 15 जून: अमेरिका से कैंसर का इलाज कराकर लौटे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को महालक्ष्मी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए गए, जहां उन्होंने महालक्ष्मी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने माता रानी से उनके स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। 

इसके बाद वे यहां से सीधे राज्य सचिवालय गए, जहां उन्होंने अपना दोबारा कार्यभार संभाला।  बता दें, सीएम पर्रिकर पिछले कई दिनों  से अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे और  वह गुरुवार को ही अपने गृह राज्य गोवा लौटे। वह अग्नाशय से जुड़ी बीमारी का इलाज कराने के लिए इस साल मार्च से ही अमेरिका में थे।अमेरिका जाने से पहले पर्रिकर ने अपनी गैर-मौजूदगी में शासन एवं अन्य मुद्दों पर राज्य प्रशासन का मार्गदर्शन करने के लिए एक कैबिनेट परामर्श समिति बनाई थी। वह अमेरिका से ही गोवा के कामकाज पर नजर रख रहे थे। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धवलिकर, भाजपा के फ्रांसिस डिसूजा और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई की सदस्यता वाली समिति का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा। 

एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर आज एक कैबिनेट की बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तारीखों पर फैसला किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों को बैठक में शिरकत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

हाल ही में उन्होंने अमेरिका से अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में वह कहते दिख रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2019 में बहुमत के साथ सत्ता में फिर से आए, इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि गोवा दोनों बीजेपी सांसदों को फिर से जीतकर भेजे। उन्होंने कहा था कि आने वाला साल बीजेपी के लिए काफी अहम है। बीजेपी कार्यकताओं को बीजेपी को जिताने के लिए जोश से लग जाना चाहिए। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया