लाइव न्यूज़ :

गोवा में सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक, मंत्री बोले-  कैंसर से जूझ रहे पर्रिकर 'अब एक दम फिट'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 1, 2018 02:53 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पिछले महीने दिल्ली के एम्स में एडमिट थे। जहां से उन्हें  14 अक्टूबर को छुट्टी मिली थी। वह अग्नाश्य संबंधी कैंसर से पीड़ित हैं।

Open in App

गोवा के कैंसर से जूझ रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने करीब तीन महीने के बाद बुधवार को सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। 62 साल के मनोहर पर्रिकर फिलहाल पणजी के पास अपने निजी आवास में बेड रेस्ट पर हैं। 

मनोहर पर्रिकर पिछले महीने दिल्ली के एम्स में एडमिट थे। जहां से उन्हें  14 अक्टूबर को छुट्टी मिली थी। वह अग्नाश्य संबंधी कैंसर से पीड़ित हैं।

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि कैबिनेट ने खनन प्रभावित लोगों के लिए ऋण राहत योजना को मार्च 2019 तक बढाने का फैसला किया।

बीजेपी विधायक ने कहा- मनोहर पर्रिकर ''पूरी तरह से अब फिट'' हैं।

भाजपा विधायक और पंचायत मंत्री मौविन गोदिन्हो ने कहा कि पर्रिकर ''पूरी तरह से अब फिट'' हैं। बीते शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से ग्रस्त हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।'

राणे ने उत्तर गोवा के अल्डोना में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद कहा था कि पर्रिकर को अग्न्याशय का कैंसर है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं हैं। 

कांग्रेस का सवाल- प्रदेश सरकार को बीमार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की हालत के बारे में जानकारी देनी चाहिए

बता दें कि गोवा की सरकार ने अब तक पर्रिकर की सेहत को लेकर न कोई बयान जारी किया था न ही कोई टिप्पणी की थी।  राणे ने कहा, ''वह एक मुख्यमंत्री हैं और तथ्य यह है कि वह ठीक नहीं हैं। लेकिन उनकी मौजूदा स्थिति क्या है? आप जानते हैं कि वह एम्स से वापस आए हैं। वह अपने परिवार के साथ हैं। उन्हें आराम करने दीजिए। मेरा मानना है कि गोवा के लोगों की सेवा करने के बाद उनका इतना अधिकार है।'' 

वह गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र देशप्रभु की उस मांग से जुड़े एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि प्रदेश सरकार को बीमार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की हालत के बारे में जानकारी देनी चाहिए। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर