लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एम्स के लिए रवाना हुए गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर, मंत्रियों में बांटे गए पोर्टफोलियो

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 15, 2018 13:18 IST

Manohar Parrikar health: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य पर पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे लेकिन उनके पोर्टफोलियो मंत्रियों में बांट दिए गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबरः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शनिवार दोपहर 1 बजे दिल्ली एम्स में भर्ती होंगे।  6 सितंबर को अमेरिका में मेडकल जांच कराने के बाद वापस लौटे पर्रिकर को गुरुवार की शाम को गोवा के कैंडोलिम में भर्ती कराया गया था। वो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने बताया कि पर्रिकर की सेहत पर पीएम मोदी और अमित शाह की नजर बनी हुई है। पर्रिकर के पोर्टफोलियो को अन्य मंत्रियों में बांट दिया गया है। फिलहाल वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

गोवा के मुख्यमंत्री की हालत को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की थी। विपक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अक्सर अनुपस्थित रहने तथा उनकी कैबिनेट के दो सहकर्मियों के अस्पताल में भर्ती होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य में प्रशासन और कई काम ठप पड़ने से राज्यपा‌ल को हस्तेक्षेप करने की मांग की। मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि पर्रिकर को काम पर लौटने से पहले फिटनेस प्रमाणपत्र देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री को किस तरह की बीमारी है, उस बारे में पता नहीं चल पाया है। वहीं, दो अन्य मंत्री गंभीर बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते लौटने के बाद से पर्रिकर ने किसी सरकारी बैठक में भाग नहीं लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा था कि वह घर से ही फाइलें निपटा रहे हैं और गणेश चतुर्थी उत्सव समाप्त होने के बाद वह बैठकों और कार्यक्रमों में जाने लगेंगे। लेकिन इससे पहले ही उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। ऐसे में विपक्ष को लगातार हमलावर होते देख प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व को बदलने को लेकर बात चलने लगी है।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब