लाइव न्यूज़ :

Goa Assembly Elections Results: गोवा में AAP के खाते में 2 सीटें, लेकिन टीएमसी की उम्मीदों पर फिरा पानी

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2022 23:05 IST

भाजपा ने 20 सीटें जीतीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठबंधन ने 12, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी ने 2, आम आदमी पार्टी ने 2, क्रांतिकारी गोवा पार्टी ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों में जीत का परचम लहराया।

Open in App

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, लेकिन मौजूदा सत्तारूढ़ दल बहुमत के जादुई आंकड़े से एक सीट पीछे रह गई है। हालांकि वह राज्य की सत्ता में दोबारा काबिज होगी। एक निर्दलीय विधायक ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को आए चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 20 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि यहां 40 विधानसभा सीटों वाले राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए।

गोवा में कुल मतगणना 81. 92 प्रतिशत रहा 

गोवा मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, "राज्य में ईवीएम, पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस सहित कुल मतगणना 81. 92 प्रतिशत रहा। जिसमें उत्तरी गोवा का 83.52% और दक्षिण गोवा का 80.52% था।" सीईओ कार्यालय ने कहा, मतगणना के दौरान राज्य में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। 

बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तों भाजपा ने 20 सीटें जीतीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठबंधन ने 12, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी ने 2, आम आदमी पार्टी ने 2, क्रांतिकारी गोवा पार्टी ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों में जीत का परचम लहराया। जबकि पहली बार गोवा इलेक्शन लड़ रही टीएमसी की उम्मीदों पर यहां पानी फिर गया। पार्टी का यहां खाता भी नहीं खुल सका। 

एमजीपी उम्मीदवार ने दोबारा वोटों की गणना के लिए कहा 

गोवा मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि पोंडा विधानसभा क्षेत्र में एमजीपी उम्मीदवार द्वारा वोटों की पुनर्गणना के लिए कहा गया था। नावेलिम निर्वाचन क्षेत्र से वलंका अलेमाओ और मोहम्मद से पुनर्गणना के लिए आवेदन और वेलिम से डी सिल्वा सावियो के आवेदन को खारिज कर दिया गया क्योंकि आवेदन ईसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार नहीं थे।

आपको बता दें कि राज्य 40 सीटों पर 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जबकि चुनाव परिणाम 10 मार्च को आए हैं।

टॅग्स :गोवा विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसटीएमसीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो