लाइव न्यूज़ :

कोविड के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के बीच गोवा ने ‘इंतजार करो और नजर रखो’ की नीति अपनाई

By भाषा | Updated: November 28, 2021 16:40 IST

Open in App

पणजी, 28 नवंबर गोवा में विश्व प्रसिद्ध क्रिसमस-नववर्ष समारोहों से पहले राज्य में पर्यटन क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका में हाल में कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता चलने के बाद इसके संभावित प्रभाव पर करीबी नजर रखे हुए है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड के इस नये स्वरूप को ‘चिंता वाला स्वरूप’ करार दिया है।

पर्यटन क्षेत्र के कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को लाने वाली चार्टर्ड उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं दिसंबर के मध्य तक तटीय राज्य पहुंचने लगती हैं। दीपावली के दौरान घरेलू पर्यटकों के लिए गोवा पसंदीदा गंतव्य बन गया था और पर्यटन क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि यह त्योहारी मौसम भी उनके लिए अच्छा रहेगा।

यात्रा और पर्यटन संघ के अध्यक्ष नीलेश शाह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हम इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अब तक कम से कम ओमीक्रोन का प्रभाव नहीं दिखा है लेकिन हमें इंतजार करना होगा और अगले 15 दिनों में सभी घटनाक्रमों पर नजर रखनी होगी। अगर संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती है तो नियमों का और कड़ाई से पालन करने की जरूरत होगी।’’

उन्होंने कहा कि एहतियात में कमी की वजह से ही पूर्व में भी मामले बढ़े थे। चार्टर्ड विमानों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ वीजा जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रूस में महामारी की खतरनाक लहर अब कमजोर पड़ रही है और ब्रिटेन में भी मामले कम हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी है और कई पर्यटक निर्धारित उड़ानों से यहां आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां