लाइव न्यूज़ :

जीमैट में अब विशेषणात्मक लेखन परीक्षा भी होगी शामिल

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी स्नातक प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (जीमैट) में अब विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा भी शामिल होगी।

ऑनलाइन होने वाली जीमैट की परीक्षा से विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा (एडब्ल्यूए) पहले हटा दी गई थी।

दुनियाभर के 2,300 बिजनेस स्कूल अपने यहां छात्रों को प्रवेश देने के लिए जीमैट का सहारा लेते हैं।

जीमैट आयोजित कराने वाली संस्था स्नातक प्रबंधन प्रवेश परिषद (जीएमएसी) ने यह निर्णय लिया।

जीएमएसी के अधिकारियों के अनुसार, जीमैट से कुछ सेक्शन हटा दिए गए थे जिनमें एडब्ल्यूए शामिल था।

उन्होंने कहा कि, एडब्ल्यूए सेक्शन से बिजनेस स्कूलों को अभ्यर्थियों की क्षमता को परखने में सहायता मिलती थी।

जीएमएसी के मुख्य उत्पाद अधिकारी और जनरल मैनेजर जॉय जेम्स ने कहा, “स्कूलों की ओर से ऑनलाइन एडब्ल्यूए परीक्षा कराने का आग्रह किया गया था और हमने इसे प्रवेश परीक्षा में जोड़ा। हम ऐसे बदलाव करते रहेंगे जिनसे स्कूलों को और परीक्षा देने वालों को अपनी क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलता रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?