लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, इंस्टाग्राम व्हाट्सऐप का उपयोग करने में वैश्विक स्तर पर हुई परेशानी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं सोमवार रात वैश्चिक स्तर पर ठप्प हो गईं, जिसके चलते भारत सहित दुनिया के हजारों उपयोगकर्ताओं को इन डिजिटल मंचों का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंस्टाग्राम और मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का स्वामित्व भी फेसबुक के पास है।

यह दिक्कत भारतीय समयानुसार रात करीब नौ बजे शुरू हुई। उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे तीनों मंचों में किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इससे अवगत हैं कि कुछ लोगों को हमारे उत्पादों का इस्तेमाल करने में समस्या हो रही है। हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द चीजें सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं और हमें इस असुविधा के लिए खेद है।’’

हालांकि, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर आयी इस दिक्कत का कारण नहीं बताया।

इंस्टाग्राम द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट में कहा गया है, ‘‘इंस्टाग्राम और दोस्तों को अभी थोड़ी दिक्कत हो रही है और आपको उनका उपयोग करने में समस्या हो सकती है। हमारे साथ बने रहें, हम इसे लेकर प्रयासरत हैं।’’

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस दिक्कत को लेकर ट्वीट की बाढ़ आ गई क्योंकि सोशल मीडिया मंचों के उपयोगकर्ताओं ने इस दिक्कत को लेकर पोस्ट और मीम्स साझा किये।

भारत में फेसबुक के साथ-साथ इसके अन्य सोशल मीडिया मंचों के उपयोगकर्ताओं की काफी संख्या है।

इस साल की शुरुआत में साझा किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 53 करोड़ व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता, 41 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ता और 21 करोड़ इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब