लाइव न्यूज़ :

Global Teacher Prize 2020: महाराष्ट्र के प्राइमरी स्कूल शिक्षक रंजीत दिसाले को 7 करोड़ का ग्लोबल टीचर प्राइज अवार्ड, दिल जीत लेगी उनकी कहानी

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2020 11:06 IST

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले रंजीत सिंह दिसाले ने इस अवॉर्ड को जीतने के तत्काल बाद पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा अपने साथी प्रतिभागियों के साथ साझा करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सोलापुर के रंजीत सिंह दिसाले को इस साल के ग्लोबल टीचर प्राइज से नवाजा गया हैGlobal Teacher Prize की शुरुआत 2014 में की गई थी और ये सम्मान शिक्षकों को दिया जाता हैदिसाले ने घोषणा की है कि वह अपनी पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा साथी प्रतिभागियों के बीच बाटेंगे

महाराष्ट्र के रंजीत सिंह दिसाले को इस साल के ग्लोबल टीचर प्राइज से नवाजा गया है। एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक रंजीत दिसाले को ये पुरस्कार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और देश में त्वरित कार्रवाई (क्यूआर) कोड वाली पाठ्यपुस्तक के प्रयास के लिए दिया गया है।

Global Teacher Prize-2020 के तहत पुरस्कार जीतने वाले शख्स को 10 लाख डॉलर (7,38,50,150 रुपये) दिए जाते हैं। इस साल के पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को गई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रंजीत दिसाले को इस विशेष सम्मान के लिए बधाई दी है।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पारितेवादी गांव के रहने वाले 32 साल के रंजीत अंतिम दौर में पहुंचे दस प्रतिभागियों में विजेता बनकर उभरे हैं। ये पुरस्कार हर साल दिया जाता है। इसकी शुरुआत वारके फाउंडेशन ने 2014 में की थी और इसके तहत उन शिक्षकों को ये सम्मान दिया जाता है जिन्होंने अपने काम में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

Global Teacher Prize 2020: फाइनलिस्ट के बीच बाटेंगे पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा 

लंदन में हुए पुरस्कार की घोषणा के कुछ देर बाद दिसाले ने कहा कि वह अपनी पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा अपने साथी प्रतिभागियों के बीच बाटेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के उन 9 अन्य साथी फाइनलिस्ट के अतुल्य कार्य के लिए वे ये करीब 7 करोड़ की इनाम राशि उनके साथ बाटेंगे। कोरोना के कारण इस कार्यक्रम को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

इसी के साथ वे ग्लोबल टीचर प्राइज के इतिहास में पहले ऐसे शख्स बनेंगे जो अपनी इनामी राशि बाटेंगे। दिसाले ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने शिक्षा और संबंधित समुदायों को कई तरह से मुश्किल स्थिति में ला दिया। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में भी शिक्षक यह सुनिश्चित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं कि हर विद्यार्थी को अच्छी शिक्षा मिल सके।

Global Teacher Prize 2020: सम्मान मिलने के बाद क्या बोले रंजीत दिसाले

दिसाले कहा कि शिक्षक इस दुनिया में असल में बदलाव लाने वाले लोग होते है जो चॉक और चुनौतियों को मिलाकर अपने विद्यार्थियों की जिंदगी को बदल रहे हैं। वे हमेशा देने और शेयर करने में विश्वास करते हैं।

उन्होंने कहा, 'इसलिए मुझे भी ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं भी इस पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा अपने साथी प्रतिभागियों में उनके शानदार कार्य के लिए सम्मान के तौर पर बांटूंगा। मेरा मानना है कि साथ मिलकर हम दुनिया को बदल सकते हैं क्योंकि साझा करना ही आगे बढ़ना है।'

वहीं, इस पुरस्कार के संस्थापक शनि वार्के ने रंजीक के बारे में कहा कि पुरस्कार राशि साझा करके आप दुनिया को देने का महत्व पढ़ाते हैं। 

Global Teacher Prize 2020: दिसाले ने किया कमाल का काम

बता दें कि दरअसल दिसाले जब साल 2009 में सोलापुर के पारितेवादी के जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे तब स्कूल का भवन बेहद जर्जर अवस्था में। ये किसी मवेशियों की रहने की जगह या स्टोर रूम के बीच का स्थान लग रहा था। ऐसे में रंजीत सिंह दिसाले ने चीजों को बदलने का जिम्मा उठाया। 

उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों के लिए स्थानीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तक उपलब्ध हो सके। उन्होंने न केवल पाठ्यपुस्तकों का छात्र-छात्राओं की मातृभाषा में अनुवाद किया जबकि उसमें विशिष्ट क्यूआर कोड की व्यवस्था की ताकि छात्र-छात्राएं को ऑडियो कविताएं और वीडियो लेक्चर सहित कहानियां और गृहकार्य आदि दी जा सके।

ये भी उनके प्रयास का फल था कि उस समय से अब तक गांव में किशोरावस्था में शादियों की कोई बात सामने नहीं आई और स्कूल में लड़कियों की उपस्थिति भी शत-प्रतिशत  सुनिश्चित हो सकी।

टॅग्स :महाराष्ट्रएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"