लाइव न्यूज़ :

नई योजना शुरू करने में रोज़गार सृजन को प्राथमिकता दें : योगी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:52 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जनवरी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट के संबंध में सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और 500 करोड़ रुपये से अधिक के सालाना बजट वाले विभागों की समीक्षा की।

अपने सरकारी आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रियों और अधिकारियों को बजट के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक योगी ने कहा,'' युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के हमारे प्रयास सफल रहे हैं और यह क्रम सतत जारी रहे। कोई भी सरकारी नीति अथवा नई योजना शुरू करने में रोज़गार सृजन को आवश्यक तत्व के रूप में प्राथमिकता दी जाए।''

मंत्रियों को अपनी विभागीय प्रगति से जनता को अवगत कराने के दिशा निर्देश देते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा,‘‘हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है और प्रभारी मंत्री अपने लिए तय जिलों में नियमित भ्रमण करते रहें, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। विभागीय मंत्री नियमित अंतराल पर केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क करते रहें।’’

योगी ने कहा,‘‘नए बजट के केंद्र में लोक कल्याण की भावना ही होगी और यह कार्य तेजी से जारी है। सभी विभाग शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें और केंद्र से सामंजस्य स्थापित कर अवशेष धनराशि प्राप्त करें।’’

मुख्‍यमंत्री ने आम जन की सुविधा को लक्ष्‍य बनाने और सौभाग्य अथवा दीन दयाल उपाध्याय योजना के जरिये विद्युतीकरण के अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।

योगी ने खासतौर से कहा कि ओवरबिलिंग और स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्‍ताओं की शिकायतें बंद हों और मीटर रीडिंग करने वालों की भी जवाबदेही तय हो, साथ ही जिनसे बिजली खरीद रहे हैं उनका समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उन्‍होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा सामरिक रूप से हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इस क्षेत्र की सड़कों से जुड़ी परियोजनाएं शीघ्रता से पूरी की जाएं।

उन्‍होंने विभागों को परियोजनाओं के लक्ष्‍य सौंपे और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।

योगी ने कहा कि सरयू नहर परियोजना और मध्य गंगा परियोजना को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है और इसे तत्परता के साथ किये जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पराली प्रबंधन और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाये जाने की जरूरत है; पराली प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की सहायता भी प्राप्त हो रही है।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए काम कर रही है और जिन 13 जिलों में स्थापना प्रस्तावित है, वहां यथासम्भव शिलान्यास का कार्य करा दिया जाए।

योगी ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होने की ओर अग्रसर है, मुरादाबाद, सहारनपुर, श्रावस्ती हवाई अड्डे के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट, ललितपुर और अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया प्राथमिकता के साथ शुरू की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर