लाइव न्यूज़ :

मुझे CBI दे दो, मैं दो घंटे के अंदर मोदी, अमित शाह और अडानी को गिरफ्तार कर लूंगा: आप नेता संजय सिंह

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2023 15:49 IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा, मुझे ईडी और सीबीआई दो, मैं दो घंटे के भीतर मोदी, अमित शाह और अडानी को गिरफ्तार कर लूंगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे आप नेता ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैबोले- आप कुछ भी कर सकते हैं जब आपके पास जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की शक्ति होसांसद ने कहा, मुझे ईडी-सीबीआई दो, मैं दो घंटे के भीतर मोदी, अमित शाह और अडानी को गिरफ्तार कर लूंगा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। सोमवार को अपने साथी नेताओं के साथ नजरबंदी से रिहा होने के बाद आप नेता ने कहा कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है।  

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए सिसोदिया के समर्थन में रविवार को सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए संजय सिंह और आप के अन्य नेताओं को घंटों पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था। अपनी रिहाई के बाद आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के सीएम को "बदनाम" करने का प्रयास कर रही है, यह दावा करते हुए कि केजरीवाल और उनकी पार्टी का नाम खराब करने के सभी प्रयास विफल हो जाएंगे। 

सिंह ने कहा, जल्द ही पीएम मोदी की तानाशाही का अंत होगा। उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री (मनीष सिसोदिया) को गिरफ्तार कर लिया। वह अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस तरह की हरकतों से उनकी छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा, मुझे ईडी और सीबीआई दो, मैं दो घंटे के भीतर मोदी, अमित शाह और अडानी को गिरफ्तार कर लूंगा। 

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आप कुछ भी कर सकते हैं जब आपके पास जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की शक्ति हो। गौरतलब है कि सीबीआई ने रविवार को दिल्ली आबकारी मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी का कारण बताते हुए कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।  

टॅग्स :संजय सिंहसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयमनीष सिसोदियागौतम अडानीअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर