लाइव न्यूज़ :

'मुझे मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी विद्यालयों को सुधार दूंगा' कुरुक्षेत्र में केजरीवाल ने जनता से की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 15:11 IST

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में हरियाणा जनता से कहा, मुझे एक मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी विद्यालयों को सुधार दूंगा। दिल्ली के स्कूल इसके सबूत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने अपने दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए जनता से मांगा मौकाराज्य के सत्ताधारी पार्टी से पूछा - खट्टर साहब ने हरियाणा में कितनी नौकरियां दी?अपने संबोधन में केजरीवाल ने खुद को बताया सीधा साधा छोरा

कुरुक्षेत्र:हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में हरियाणा जनता से कहा, मुझे एक मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी विद्यालयों को सुधार दूंगा। दिल्ली के स्कूल इसके सबूत हैं।

उन्होंने कहा, हरियाणा में भी गरीब लोगों के बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे। केजरीवाल ने कहा- उनकी सरकार ने बीते सात बरस में दिल्ली के निजी विद्यालयों की फीस को नहीं बढ़ने दिया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं जिनका भविष्य पहले अंधकार में था। ऐसे ही हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। एक मौका दे दीजिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को बदल कर दिखा दूंगा। 

आम आदमी पार्टी की कार्यशैली को बताते हुए केजरीवाल ने कहा, पंजाब में उनकी पार्टी की मंत्री भ्रष्ट था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। मीडिया भी यह नहीं जानता था। हमने उसे बर्खास्त कर जेल भेज दिया। ऐसा किसी भी पार्टी ने नहीं किया है। इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी पार्टी में कोई भी भ्रष्ट नहीं है।

इस रैली में केजरीवाल ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की खट्टर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में 7 साल में 12 लाख नौकरियां दी हैं। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरी देने का प्लान है। खट्टर साहब ने हरियाणा में कितनी नौकरियां दी? ये नौकरी नहीं देंगे। ये आपके बच्चों को गुंडई और दंगा करना सिखाएंगे और अपने बच्चों को पढ़ने विदेश भेजेंगे। अपने संबोधन में केजरीवाल ने खुद को सीधा साधा छोरा बताया। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालहरियाणाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील