लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मोहम्मद पर फिल्म बनाने की साहस किसी में नहीं है : गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: May 8, 2019 02:28 IST

विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं। गिरिराज सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर आदर्श आचार संहिता मामले में बिहार की एक अदालत से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को फिर एक भड़काऊ बयान दिया।

विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है। सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

रैली में विधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया और उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट पर सिंह के खिलाफ कन्हैया कुमार भाकपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगिरिराज सिंहपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए