लाइव न्यूज़ :

'JNU हिंसा के लिए वे हैं जिम्मेदार जिनका आतंकियों का समर्थन करने और परिसर में हिंसा का रहा इतिहास'

By भाषा | Updated: January 6, 2020 17:25 IST

JNU Violence: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल नकाबपोश की पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने “टुकड़े-टुकड़े गैंग” पर जेएनयू और देश को बदनाम करने के लिये काम करने का आरोप लगाया।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करने वाले राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता अराजकता के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात हुई घटना के लिये वो समूह जिम्मेदार हैं जिनका “आतंकवादियों” का समर्थन करने और परिसर में हिंसा का इतिहास रहा है।

उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई एबीवीपी का हाथ इस हमले के पीछे है। सिंह ने कहा कि यह कभी उसका चरित्र नहीं रहा और वामपंथी रुझान वाले दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल नकाबपोश की पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने “टुकड़े-टुकड़े गैंग” पर जेएनयू और देश को बदनाम करने के लिये काम करने का आरोप लगाया।

सिंह ने कहा कि ये लोग काफी समय से निर्दोष छात्रों की पढ़ाई में बाधक रहे हैं और इन्हें दंडित किया जाना चाहिए। राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं द्वारा भाजपा पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी अराजकता के साथ हैं। आज वह सीएए विरोधी दंगाइयों के घर जा रहे हैं लेकिन उन्होंने क्या कभी प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे हिंसा में शामिल न हों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। वह खुद दंगे और अराजकता फैला रहे हैं। कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है और अब देश का माहौल बिगाड़ रही है।’’

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए पूछा, “क्या गुरु (संसद हमले का दोषी) देशभक्त था? क्या वह भगत सिंह था? वे अक्सर अराजक लोगों के साथ खड़े होते हैं और अब आतंक, अराजकता और फासीवाद फैला रहे हैं।” 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)गिरिराज सिंहराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट