लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में राजनीतिक संकट, गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल बेंगलुरु जाएंगे

By भाषा | Updated: May 28, 2019 16:45 IST

सूत्रों का कहना है कि ये दोनों वरिष्ठ नेता राज्य सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर संकट को दूर करने का प्रयास करेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा नेता कह रहे थे कि 23 मई के बाद कांग्रेस-जद(एस) की सरकार चली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले ही कर्नाटक कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा नेता एस.एम. कृष्णा से मुलाकात की थी।कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से इस बार भाजपा ने 25 सीटें हासिल की हैं तो वहीं कांग्रेस-जद(एस) को 1-1 सीट मिली है।

कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर संकट की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राज्य प्रभारी केसी वेणुगोपाल मंगलवार की शाम को बेंगलुरु पहुंच रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि ये दोनों वरिष्ठ नेता राज्य सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर संकट को दूर करने का प्रयास करेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा नेता कह रहे थे कि 23 मई के बाद कांग्रेस-जद(एस) की सरकार चली जाएगी।

कुछ दिनों पहले ही कर्नाटक कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा नेता एस.एम. कृष्णा से मुलाकात की थी, जिससे ये अटकलें और तेज हो गई थीं। कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से इस बार भाजपा ने 25 सीटें हासिल की हैं तो वहीं कांग्रेस-जद(एस) को 1-1 सीट मिली है। एक सीट निर्दलीय सांसद के खाते में गई है।

राज्य विधानसभा चुनाव में 225 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जद(एस) को 37, बसपा को 1 और अन्य को तीन सीटों पर जीत मिली थी।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसएचडी कुमारस्वामीसिद्धार्थ माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी