लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की G-23 की हलचल के बीच सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले गुलाम नबी आजाद- नेतृत्व पर कोई सवाल ही नहीं था

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2022 20:15 IST

गुलाम नबी आजाद ने शनिवार शाम सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी ये सामान्य मुलाकात थी। उन्होंने साथ ही कहा कि कभी भी पार्टी में नेतृत्व को लेकर कोई सवाल नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में हलचल के बीच गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से 10 जनपथ जाकर मुलाकात की।मुलाकात के बाद आजाद ने पत्रकारों से कहा- ये आपके लिए खबर हो सकती है लेकिन ये सामान्य मुलाकात थी।किसी ने भी सोनिया गांधी को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पद छोड़ने के लिए नहीं कहा था: आजाद

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में हलचल मची है। हाल में कांग्रेस के असंतुष्ट जी-23 नेताओं की लगातार बैठकें भी पार्टी में किसी बड़े बदलाव के संकेत दे रही थीं। इन सबके बीच शुक्रवार को असंतुष्ट नेताओं के गुट के माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद आजाद ने पत्रकारों से कहा कि ये सामान्य मुलाकात थी।

नेतृत्व को लेकर कोई सवाल नहीं है: आजाद

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, 'ये एक अच्छी मुलाकात थी। ये मुलाकात आपके लिए खबर हो सकती है लेकिन ये अध्यक्ष के साथ सामान्य मुलाकात थी।'

आजाद ने आगे कहा, 'चर्चा इस बात पर थी कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी कैसे कर सकती है। इसके अलावा कुछ बात नहीं हुई। नेतृत्व पर कोई सवाल ही नहीं था। किसी ने भी सोनिया गांधी को सीडब्ल्यूसी में पद छोड़ने के लिए नहीं कहा था।'

आजाद ने कहा, 'संगठन को मजबूत बनाने के लिए सोनिया गांधी जी चर्चा होती रही है। कुछ दिनों पहले कार्य समिति की बैठक हुई थी और कार्य समिति से सुझाव मांगे गए थे कि हार के क्या कारण हैं और कैसे पार्टी को मजबूत करना है। मैंने भी अपने सुझाव दिए थे...आज मैंने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव को दोहराया है।'

कपिल सिब्बल के बयान पर 'नो कमेंट'

कपिल सिब्बल की ओर से गांधी परिवार को नेतृत्व छोड़ने का सुझाव दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने कोई टिप्पणी नहीं की। ‘जी-23’ की मांगों को लेकर उन्होंने कहा, 'पार्टी में कुछ मांगें होती हैं, वो सार्वजनिक रूप से नहीं होती हैं...वह कांग्रेस की अध्यक्ष हैं हम लोग कांग्रेस के नेता हैं।'

बता दें कि सोनिया गांधी के साथ आजाद की मुलाकात से एक दिन पहले गुरुवार को जी-23 के सदस्य भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के साथ उनकी एक घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के दौरान हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों और पार्टी को मजबूत करने के संदर्भ में चर्चा हुई।

गौरतलब है कि ‘जी 23’ समूह पार्टी में संगठनात्मक बदलाव और सामूहिक नेतृत्व की मांग कर रहा है। हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद इस समूह की सक्रियता बढ़ गई है। इसके एक और प्रमुख सदस्य कपिल सिब्बल ने पिछले दिनों कहा था कि गांधी परिवार को कांग्रेस का नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और किसी अन्य नेता को मौका देना चाहिए। इसके बाद गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं ने सिब्बल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

टॅग्स :कांग्रेसगुलाम नबी आजादसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील