लाइव न्यूज़ :

गाजीपुरः रेवतीपुर में गंगा की बाढ़ में नाव पलटने की घटना में 7 लोगों की मौत, मृतकों में 5 बच्चे

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2022 07:47 IST

जिले में प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और बुधवार को ही नगीना पासवान (70) और विशंभर गौर के शव बरामद किए थे। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संध्या कुमार (छह), अनीता पासवान (10), अलीसा यादव (पांच), खुशाल यादव (10) और सत्यम (12) के शव बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि 24 लोगों को लेकर जा रही एक नाव बुधवार को नदी में पलट गई थी। उप जिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 17 लोगों को बचा लिया गया था।जिला प्रशासन ने मृतक के परिवारों को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।

रेवतीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव डूब गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे शामिल हैं। गोताखोरों की मदद से सभी शव गुरुवार बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि 24 लोगों को लेकर जा रही एक नाव बुधवार को नदी में पलट गई थी। लोग साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। उप जिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया "घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 17 लोगों को बचा लिया गया था, जबकि सात के लापता होने की सूचना थी।"

जिले में प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और बुधवार को ही नगीना पासवान (70) और विशंभर गौर के शव बरामद किए थे। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संध्या कुमार (छह), अनीता पासवान (10), अलीसा यादव (पांच), खुशाल यादव (10) और सत्यम (12) के शव बरामद किए गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव बाढ़ में घिरा हुआ है। लोग सामान की खरीदारी कर बाजार से लौट रहे थे। नाव के अगले हिस्से पर दो वजनी लोग बैठे थे जिससे नाव अनियंत्रि होने लगी। नाविक इसे संभालने की कोशिश कर रहा था तभी आगे बैठे दो शख्स पानी में कूद गए जिसके बाद नाव में पानी भरने लगा। ऐसे में अन्य सवार भी घबराकर पानी में कूदने लगे। इधर जब ग्रामीणों की नजर नाव पर पड़ी तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर 17 लोगों को बचा लिया लेकिन 7 लोग लापता हो गए थे।  जिला प्रशासन ने मृतक के परिवारों को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :गाजीपुरGhazipur Policeउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील