लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद : दंपति ने बेटे-बेटी की हत्या के बाद बिजनेस पाटर्नर के साथ की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:18 IST

2015 में राकेश के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे उसकी मां के साथ जेल हुई थी। पुलिस ने कहा कि राकेश के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि गुलशन ने करीब डेढ़ साल पहले संजना से शादी की थी मिश्रा ने कहा कि वह उनके बयानों की सच्चाई की जांच करेंगे।

 दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा सोसायटी में एक सनसनीखेज मामले में एक दंपति ने कथित तौर पर अपने बेटे और बेटी की हत्या के बाद आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके साथ एक अन्य महिला ने भी इमारत से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृत शख्स की पहचान गुलशन वासुदेव (45) के तौर पर की गई है। उसने अपनी पत्नी प्रवीन और प्रबंधक संजना के साथ अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मनीष मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले दंपति ने सोमवार रात को अपने बेटे ऋतिक (14) और बेटी ऋतिका (18) की हत्या कर दी थी। उन्होंने अपने पालतू खरगोश को भी मार दिया था। अधिकारी ने बताया कि संजना के भाई फिरोज और शमीम शाम को पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि गुलशन ने करीब डेढ़ साल पहले संजना से शादी की थी। मिश्रा ने कहा कि वह उनके बयानों की सच्चाई की जांच करेंगे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चों का गला घोंटा गया या उन्हें कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया।

पुलिस को बिस्तर पर खून भी मिला है और उन्हें शक है कि यह खरगोश का था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद बच्चों की मौत का कारण साफ हो पाएगा। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद हो सकता है। सोसाइटी के गार्ड ने जोर से कुछ गिरने की आवाज सुनी जिसके बाद वह मौके पर गया तो तीन लोगों को जमीन पर पड़े देखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घर में घुसने पर बच्चों के शव मिले।

गुलशन एक जींस कारोबारी था। उसे, प्रवीन और संजना को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि संजना बीते छह सालों से दंपत्ति के साथ रह रही थी। पुलिस को घर की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला है जिसमें राकेश वर्मा नाम के रिश्तेदार को उसे और उसके परिवार को अर्थिक संकट में डालने का आरोप लगाया गया है, जिसकी वजह से वे खुदकुशी करने के लिये बाध्य हुए। पुलिस ने कहा कि संदेश में गुलशन ने कहा है कि सभी पांचों का अंतिम संस्कार एक ही जगह हो। संदेश में गुलशन के पिता और भाई का भी नंबर है। दीवार पर कुछ रुपये भी चिपकाए मिले हैं जो संभवत: अंतिम संस्कार के खर्च के लिये हैं।

पुलिस के मुताबिक गुलशन आर्थिक संकट में था क्योंकि साहिबाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले राकेश ने उससे रियल एस्टेट में निवेश के लिये दो करोड़ रुपये लिये थे लेकिन उन्हें संपत्ति नहीं सौंपी। पुलिस ने कहा कि गुलशन जब भी रुपये मांगता था, वह उसे चेक दे देता था जो बाउंस हो जाता था। एसएसपी सिंह ने कहा कि गुलशन ने 2015 में राकेश के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे उसकी मां के साथ जेल हुई थी। पुलिस ने कहा कि राकेश के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर