लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर गहलोत का कटाक्ष, कहा: मूर्ख लोग पदाधिकारी बने बैठे हैं

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:49 IST

Open in App

जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के हनुमानगढ़ में एक दलित युवक की हत्या के मामले में उनकी सरकार की आलोचना कर रहे भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा में ऐसे मूर्ख लोग पदाधिकारी बने बैठे हैं जिन्हें कोई समझ नहीं है।

गहलोत ने कहा कि वह खुद इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हैं और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

हनुमानगढ़ की घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से किए जाने के सवाल पर गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इस तरह की बेवकूफी वाली बातें बोलते हुए मैं पहली बार नेताओं को देख रहा हूं, जो मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बने बैठे हैं। वे ऐसी बेवकूफी की बात कर रहे हैं कि राजस्थान में प्रियंका गांधी या राहुल गांधी क्यों नहीं आ रहे? यहां तो उनकी सरकार है, वे तो वहां जाएंगे जहां सत्ता पक्ष की सरकार है चाहे उत्तर प्रदेश हो या कोई और राज्य।”

गहलोत ने आगे कहा, “हमारे यहां प्रधानमंत्री को आना चाहिए, गृहमंत्री को आना चाहिए, जेपी नड्डा को आना चाहिए...देखें जाकर हनुमानगढ़ में क्या हुआ? किस प्रकार घटना हुई, लिंचिंग हुई? हम तो खुद उसकी निंदा करते हैं। हमने अविलंब कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ा गया।”

भाजपा के स्थानीय नेताओं पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा, “ऐसे मूर्ख लोग इनके पदाधिकारी बन गए हैं जिन्हें यह भी समझ नहीं कि किस तरह की घटना में कैसे प्रतिक्रिया व्यक्त की जाए। मृतक के घर कोई गया नहीं है। यहां बैठकर बयानबाजी करते रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा गांव में एक युवक की सात अक्टूबर को कथित प्रेम प्रसंग में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक सात आरोपियों को पकड़ चुकी है।

इस बीच, देश में कोयले के संकट पर गहलोत ने कहा कि दाम बढ़ गए, कोयला मिल नहीं रहा स्थिति बड़ी अजीबोगरीब बन गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि राज्यों को इस संकट से निकाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली मामले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज्यों का सहयोग कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे कोई हल निकालेंगे।

गहलोत ने कहा, “ कोयले की कोई कमी नहीं है, यह कहना ही बेईमानी है। कोयले की कमी है और सबको मालूम है, राज्य संकट में हैं और संकट से निकालने की जिम्मेदारी केंद्र की बनती है।”

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर गहलोत ने कहा कि मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया इसलिए तो कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है।

उन्होंने कहा, “दिन दहाड़े लोगों की हत्याएं हुईं, हमने दंगों में लोगों को मरते देखा, हमने सुना कि पुलिस एनकाउंटर में लोग मारे जाते हैं लेकिन हमने इस तरह की मौत नहीं देखी। कोई गाड़ी किसानों को कुचल कर आगे बढ़ जाए और उनकी मौत हो जाए। क्या इसकी जानकारी केंद्र सरकार को, प्रधानमंत्री को, मुख्यमंत्री को नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर