लाइव न्यूज़ :

गहलोत भाजपा के दिवंगत विधायक के घर शोक जताने पहुंचे, भाजपा ने 'राजनीतिक संवेदनाएं' बताया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:15 IST

Open in App

जयपुर, 26 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को धरियावद सीट से पूर्व विधायक भाजपा गौतम लाल मीणा के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे।

गहलोत ने मीणा को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मिले। हालांकि भाजपा नेताओं ने इसे मुख्यमंत्री की 'राजनीतिक संवेदनाएं' करार दिया। इस पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि वे पूरे सदन के नेता के रूप में दिवंगत मीणा के घर गए और भाजपा नेता बौखलाहट में ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य की धरियावद व वल्लभनगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। धरियावद सीट भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के निधन से खाली हुई है।

गहलोत मंगलवार को उनके गांव लसाड़िया (उदयपुर) में चुनावी सभा को संबोधित करने आए तो पहले वह दिवंगत मीणा के घर शोक व्यक्त करने गए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत के दिवंगत मीणा के घर जाने को 'राजनीतिक संवेदनाएं' करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिस चौखट पर आने का मन नहीं किया कभी, वहां अब दस्तक देने आए हैं वो।’’ राठौड़ ने आगे लिखा, ‘‘धरियावद के दिवंगत विधायक गौतम लाल के निवास पर आज उनकी मृत्यु के 6 माह बाद, उपचुनाव के प्रचार थमने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा राजनीतिक संवेदनाएं देने के लिए धन्यवाद। वाह क्या गजब की टाइमिंग है।'

गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वरना किसी के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने जाना हमारी सदियों की परंपरा है। उन्होंने झल्लारा में कहा, ‘‘हमने पीढ़ियों से यह परंपरा कायम रखी कि किसी के घर मौत हो जाए तो यह नहीं देखा जाता कि वह कांग्रेस का है या भाजपा का या किसी अन्य पार्टी का है, किस जाति बिरादरी का है। एक कायदा होता है, उसके परिवार में जाकर बैठने व सांत्वना देने का।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ अगर मैंने लसाड़िया में जाकर वह कायदा निभा दिया तो मैंने क्या गुनाह कर दिया... मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री तो हूं पर मैं विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा सहित सभी पार्टियों के 200 विधायकों के सदन के नेता भी हूं... अगर मैं दिवंगत सदस्य के घर चला गया तो मैंने क्या गलती कर दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उनके घर गए, उससे पहले ही भाजपा वाले वहां पहुंच गए। उन्हें लगा, पता नहीं हम उनके कान में क्या फूंक डाल देंगे। जैसे ही मैं वहां से आया, टीवी पर आने लगा कि मुख्यमंत्री ने वहां जाकर राजनीति की। चुनाव के वक्त चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी