लाइव न्यूज़ :

40 देश के 200 नौसेना अधिकारियों ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को किया नमन

By एस पी सिन्हा | Published: February 24, 2024 3:17 PM

GAYA Mahabodhi Temple: महाबोधि मंदिर के केयरटेकर भंते दीनानंद और भंते डॉ मनोज ने सभी सैनिकों को सम्मानित किया और शांति की सिख दी।

Open in App
ठळक मुद्देधर्म गुरु के सानिध्य में सबों ने बुद्धम शरणम गच्छामि का पाठ किया। बोधगया मंदिर प्रबंधन कमिटी की तरफ से सभी सैनिकों को खादा देकर सम्मानित किया गया।प्रतिनिधिमंडल दल ने बोधि वृक्ष के नीचे शांति का पाठ किया।

GAYA Mahabodhi Temple: 40 देशों के करीब 200 नौ सेना अधिकारियों ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन कर विश्व शांति की कामना की। जिन सैन्य अधिकारियों और लड़ाकों ने जंग में दुश्मनों को उखाड़ फेंकने की ट्रेनिंग विशाखापत्तनम में ली थी, उनके तरफ से यहां आकर शांति का संदेश लेना बहुत बड़ी बात बताई जा रही है। नौ सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर अपने तनाव भरे जीवन को पूरी तरह भुलाकर शांति का एहसास किया। अपने धर्म गुरु के सानिध्य में सबों ने बुद्धम शरणम गच्छामि का पाठ किया। इससे पहले बोधगया मंदिर प्रबंधन कमिटी की तरफ से सभी सैनिकों को खादा देकर सम्मानित किया गया। महाबोधि मंदिर के केयरटेकर भंते दीनानंद और भंते डॉ मनोज ने सभी सैनिकों को सम्मानित किया और शांति की सिख दी।

वहीं, बौद्ध गुरुओं ने बताया कि इन प्रतिनिधिमंडल दल ने बोधि वृक्ष के नीचे शांति का पाठ किया। इसके साथ वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। ये सभी सैनिक मिलन-24 के तहत विशाखापत्तनम में युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। यहां शांति का पाठ करने के बाद ये लोग विशाखापट्टनम में जारी सैन्य अभ्यास मिलन-24 के लिए प्रस्थान कर गए।

इन लोगों ने सर्वसम्मति से अतिथि पंजी में लिखा कि महाबोधि मंदिर न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए शांति एवं ज्ञान का प्रतीक भी है। यहां का भ्रमण हम सभी के लिए वास्तव में एक ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है। यह सामूहिक सैन्य अभ्यास के लिए जुटे देशों के बीच महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक है।

महाबोधि मंदिर की समृद्ध विरासत एवं आध्यात्मिक महत्व हमारी सांस्कृतिक समझ एवं सहयोग को बढ़ाएगा। आपको बताते चलें कि, प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया एवं मलेशिया की नौसेना के अधिकारी शामिल थे। सभी सैन्य अधिकारी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौ दिनों के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 में शामिल होने भारत आए हैं। इसमें कुल 51 देशों की नौसेना भाग ले रही हैं।

टॅग्स :GayaपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश अस्वस्थ, सुशील मोदी निधन की खबर से गहरा सदमा!, वाराणसी भी नहीं पहुंचे...

भारतSushil Modi Passes Away: 'राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार', नीतीश कुमार ने किया ऐलान

भारतसुशील मोदी: ईसाई मित्र से की शादी, मेहमानों को भोज के बजाय सिर्फ़ कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बेटे की शादी में भी नहीं छपवाए कार्ड, जानें निजी जीवन के बारे में

भारतSushil Kumar Modi Dies: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन से टूटे अश्विनी चौबे, ऑन कैमरे फूट-फूट कर रोए नेता; देखें वीडियो

भारतSushil Modi Death: सुशील मोदी ने लालू यादव को न केवल मुख्यमंत्री की गद्दी से हटाया था, उन्हें सलाखों के पीछे भी पहुंचाया था, जानिए उनके बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

भारतसंदेशखली 'स्टिंग वीडियो' की एसआईटी जांच की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

भारतLok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, आठ आपराधिक मामले

भारत'लोकसभा में कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, यूपी में सफाया', पीएम ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारतLok Sabha Polls 2024: पीएम मोदी के पास न घर है, न कार, हैं तो केवल 52,000 रुपये कैश, पढ़ें उनकी संपत्ति का संपूर्ण ब्यौरा