लाइव न्यूज़ :

Gaya Lok Sabha seat 2024: जीतन राम मांझी के सामने कुमार सर्वजीत, जानें समीकरण और 2019 के नतीजे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2024 17:12 IST

Gaya Lok Sabha seat 2024: राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत और जीतन राम मांझी के बीच गया लोकसभा सीट के लिए मुकाबला होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए सीट बंटवारे के तहत भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। घटक दलों में शामिल 'हम' के कोटे में गया लोकसभा सीट आई है।

Gaya Lok Sabha seat 2024: एनडीए में हुए सीट शेयरिंग के तहत हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा(हम) को मिले गया लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी को गया संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया जाता है। उधर, राजद ने गया से कुमार सर्वजीत को प्रत्याशी बनाया है। अर्थात राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत और जीतन राम मांझी के बीच गया लोकसभा सीट के लिए मुकाबला होगा। 

बता दें कि, एनडीए में हुए सीट बंटवारे के तहत बिहार में भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़कर बड़े भाई की भूमिका निभा रही है। वहीं जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की लोजपा(रा) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं हम और रालोमो को एक एक सीट मिला है। एनडीए के प्रमुख घटक दलों में शामिल 'हम' के कोटे में गया लोकसभा सीट आई है।

इस एकमात्र सीट पर 'हम' ने पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतारा है। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की चुनाव समिति की बैठक जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में हुई है। एनडीए में हम को एक सीट गया का मिला है। गया लोकसभा सीट से हम प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :Gayaचुनाव आयोगआरजेडीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जीतन राम मांझीलोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी