लाइव न्यूज़ :

आबकारी नीति मामला: मनीष सिसोदिया पर गौतम गंभीर का तंज, कहा- उन्हें वह मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2023 13:05 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें वह मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।सिसोदिया को शराब आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था।मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें वह मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। सिसोदिया को शराब आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को उन्हें पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, "यह ओपन एंड शट केस था। उन्हें वह मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। यह भारत में पहली बार है कि कोई शिक्षा मंत्री तिहाड़ जेल जाएगा, वह भी शराब घोटाला मामले में। यह नीति धन का शोषण करने के लिए बनाई गई थी ताकि खालिस्तानी की मदद से वे चुनाव लड़ सकें।"

उन्होंने कहा, "यदि शराब नीति में कोई विसंगति नहीं थी तो इसे वापस नहीं लिया जाना चाहिए था। यह भावनात्मक बयान देने का समय नहीं है। अगर उन्होंने (सिसोदिया) स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले हैं तो हमें दिखाइए। वह सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन मेरे लिए दिल्ली के सीएम और आप बेनकाब हो गए हैं।" इस बीच मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

टॅग्स :मनीष सिसोदियागौतम गंभीरBharatiya Janata Partyसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए