लाइव न्यूज़ :

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha seat: 15 उम्मीदवार में दंगल, 19प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त, बीजेपी, सपा और बसपा में टक्कर, जानिए कब पड़ेंगे वोट और किस दिन काउंटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 11:34 IST

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha seat: प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी निष्पक्षता बरते जाने की बात कही है।26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए।

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से शुक्रवार को कुल 19 प्रत्याशियों के पर्चे जांच के बाद जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी निष्पक्षता बरते जाने की बात कही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने बताया,‘‘ गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई। नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए।’’ जांच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. महेंद्र सिंह नागर, बसपा के राजेंद्र सोलंकी, नेशनल पार्टी के किशोर सिंह आदि के नामांकन सही पाए गए हैं। नामांकन पत्र निरस्त होने से नाराज दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

दोनों ने जानबूझकर पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गौतमबुद्ध नगर से उनकी पार्टी के प्रत्याशी यतेंद्र शर्मा का पर्चा जानबूझकर खारिज किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम ने कहा कि वह अपने साथ दस प्रस्तावकों को लेकर गए थे, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उनका पर्चा जानबूझकर निरस्त किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नॉएडाउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४Gautam Buddha Nagarसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो