लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2021 09:32 IST

Open in App

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को भतार पुलिस थाना इलाके के अमारुन बाजार के समीप हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा बाजार गयी थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ई-रिक्शा चालक और लड़की की जान-पहचान का है। घटना के दिन उसने लड़की को बाजार की तरफ जाते देखा और उसे वहां छोड़ने की पेशकश दी। लेकिन रास्ते में एक अन्य आरोपी रिक्शा में बैठ गया और दोनों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी लड़की को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग बाजार लौटी और स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया, जिन्होंने उसके परिवार को यह सूचना दी। पीड़िता का भतार अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया और अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को बर्द्धमान पोक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर