लाइव न्यूज़ :

गुजरात : पूर्व प्रेमी ने निजी चैट्स को वायरल करने की दी धमकी, परेशान होकर 23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 30, 2021 16:54 IST

गुजरात के गांधीनगर में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर पूर्व प्रेमी की धमकी के बाद आत्महत्या कर ली । वह दोनों के निजी चैट्स वायरल करने की धमकी दे रहा था ।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रेमी ने युवती को निजी चैट्स वायरल करने की दी धमकीलड़की ने तंग आकर की खुदकुशीपिता ने बेटी की डायरी पढ़कर पता लगाया कारण

गांधीनगर :  गुजरात के गांधीनगर में सोमवार को एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । रिपोर्टों के अनुसार, उसने यह कदम तब उठाया जब उसके पूर्व प्रेमी ने बार-बार अपने दोस्तों के साथ उनदोनों की सेक्स चैट को 'वायरल' करने की धमकी दी । शुक्रवार को मानसा पुलिस ने महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी ।

23 साल की अब मृतक महिला ने पिछले साल गांधीनगर के एक कॉलेज से स्नातक किया था । सोमवार को उसने अपने घर में आत्महत्या कर ली । उस समय उसके पिता अपनी भतीजी का इलाज कराने के लिए अस्पताल गए थे और उनके बेटे से उन्हें इस घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद वह भागकर घर आए । घर पहुंचने के बाद उन्हें अपनी बेटी की लाश पड़ोसियों से घिरी मिली ।

महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और पुलिस को उसकी मौत की सूचना नहीं दी गई, क्योंकि उसके पिता को सामाजिक कलंक का डर था । लड़की के इस अतिवादी कदम के पीछे का कारण मंगलवार को तब पता चला जब उसके पिता ने उसकी डायरी, मोबाइल फोन और बैग सहित उसका सामान चेक किया । उसने अपनी डायरी में लिखा था कि गांधीनगर के नारदीपुर गांव की रहने वाली रुशी पटेल अपने दोस्त के ग्रुप में सेक्स चैट पोस्ट करने की धमकी दे रही थी । उसने अपना रिश्ता खत्म कर लिया था । द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, वह अभी भी उसके साथ रिश्ते में रहना चाहता था ।

महिला ने आगे कहा कि वह धमकी दे रहा था कि वह अपना जीवन समाप्त कर देगा और आत्महत्या के लिए उसे जिम्मेदार ठहराएगा । इसके कारण, उसने खुद को मारने का फैसला किया, उसके पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा ।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक 25 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति द्वारा उसे तीन तलाक देने और सोशल मीडिया पर उसका अश्लील वीडियो प्रसारित करने के बाद  उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली और उसके मौत के दो महीने बाद इस बात का खुलासा हुआ ।  

टॅग्स :गुजरातक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी