लाइव न्यूज़ :

'दमन-आतंकित करने का खेल जारी...बीजेपी की टेढ़ी नजर है', यूपी में मदरसों के सर्वे पर बोलीं मायावती

By आजाद खान | Updated: September 9, 2022 14:09 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को सबसे पहले सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इन मदरसों के खस्ता हालत को सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा जरूरी कदम भी उठाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने मदरसों के सर्वे को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस तरीके से सरकार का निजी मदरसों में हस्तक्षेप करना सही नहीं है। ऐसे में मायावती ने भाजपा को सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों पर ध्यान देने को कहा है।

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने मदरसों के सर्वे को लेकर योगी सरकार (Yogi Adityanath) पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरकार द्वारा कौम के चन्दे पर चलने वाले निजी मदरसों पर हस्तक्षेप करना सही नहीं है। 

मायावती ने यह भी कहा कि इन मदरसों के बजाय सरकार को उन मदरसों पर ज्यादा ध्यान ज्यादा देना चाहिए जो सरकारी अनुदान से चल रहे है। उन्होंने मदरसों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए सरकार को ध्यान देने की भी बात कही है। 

मायावती ने क्या कहा

यूपी में निजी मदरसों के सर्वे को लेकर मायावती ने सरकार की जमकर आलोचना की है। इस पर बोलते हुए उन्होंने दो ट्वीट कि्ए है। मायावती ने कहा, "मुस्लिम समाज के शोषित, उपेक्षित व दंगा-पीड़ित होने आदि की शिकायत कांग्रेस के ज़माने में आम रही है, फिर भी बीजेपी द्वारा ’तुष्टीकरण’ के नाम पर संकीर्ण राजनीति करके सत्ता में आ जाने के बाद अब इनके दमन व अतंकित करने (Muslim Teasing) का खेल अनवरत जारी है, जो अति-दुःखद व निन्दनीय है।" 

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, "इसी क्रम में अब यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की टेढ़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चन्दे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित जबकि सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों व सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर सरकार को ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।"

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यूपी सरकार ने सभी गैर सरकारी मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक सर्वे कराने का निर्देश दिया है। इस सर्वे में मदरसों में किस तरीके से पढ़ाई हो रही है और वहां क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है, सभी की रिपोर्ट तैयार करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। 

इसके लिए एक ठीम का गठन किया गया है जिसमें एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भी शामिल होगे। गौरतलब है कि रिपोर्ट के तैयार होने के बाद इसे प्रशासन को सौंपा जाएगा। 

टॅग्स :मायावतीBahujan Samaj Partyउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?