लाइव न्यूज़ :

वीडियो: गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल ने की सफल लैंडिंग, ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 21, 2023 10:49 IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल ने योजना के अनुसार सफल लैंडिंग की। इसरों ने इसका वीडियो भी जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देगगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल ने की सफल लैंडिंगISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को बधाई दीइसके बाद तीन और परिक्षण मिशन डी2, डी3, डी4 को अंजाम दिया जाएगा

Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल ने योजना के अनुसार सफल लैंडिंग की। इसरों ने इसका वीडियो भी जारी किया। क्रू एस्केप मॉड्यूल की सफल लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी।

ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, "मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।" इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि  इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल के  लैंडिंग  की प्रणाली का प्रदर्शन करना था। क्रू एस्केप सिस्टम, क्रू मॉड्यूल को वाहन से दूर ले लिया और बाद में टच-डाउन सहित संचालन किया। इसरो प्रमुख ने कहा कि समुद्र में बहुत अच्छी तरह से काम पूरा किया गया है और हमारे पास इस सब के लिए डेटा की पुष्टि है।

बता दें कि इससे पहले  गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान में विसंगति आ गई थी जिसका पता लगाकर दूर कर लिया गया। रॉकेट का प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे दो बार कुल 45 मिनट के लिए टाला गया। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इसके बाद बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था।

हालांकि 10 बजे गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। यह पूरी तरह से सफल रहा। बता दें कि पहली टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद अंतरिक्ष एजेंसी महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम के तीन और परीक्षण उड़ान मिशन को अंजाम देगी। गगनयान अभियान में मानव दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और उन्हें सुरक्षित हिंद महासागर में उतारा जाएगा।  गगनयान मिशन का पहला परीक्षण वाहन उड़ान 21 अक्टूबर को अंजाम दे दिया गया है। इसके बाद तीन और परिक्षण मिशन डी2, डी3, डी4 को अंजाम दिया जाएगा।

टॅग्स :गगनयानइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष