लाइव न्यूज़ :

G20 Summit 2023: दिल्ली में बारिश के बाद भारत मंडपम में भरा पानी तो कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- "विकास तैर रहा..."

By अंजली चौहान | Updated: September 10, 2023 13:07 IST

नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला 2 दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन रविवार को समाप्त होगा।

Open in App

नई दिल्ली: इस समय पूरे विश्व की नजरें नई दिल्ली पर टिकी हुई है क्योंकि यहां जी20 शिखर सम्मेलन हो रहा है। आज बैठक का दूसरा दिन है और दिल्ली में सुबह से कई बार झमाझम बारिश हो चुकी है।

एक ओर जहां मौसम सुहाना हो गया है वहीं, इस बारिश के कारण भारत मंडपम के परिसर में पानी भर गया है। अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सरकार की चुटकी लेते हुए भारत मंडपम की एक वीडियो साझा किया और सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट किया है।

पानी से भरे भारत मंडपम के परिसर की वीडियो के साथ भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने लिखा, "करोड़ो रुपये की लागत से जी20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए भारत मंडपम की तस्वीरें, विकास तैर रहा है...।"

गौरतलब है कि इस वीडियो को कांग्रेस के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म आईएनसी-टीवी ने भी एक्स पर शेयर किया है। यहां लिखा गया, "खोखले विकास की पोल खुल गई। जी20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया। 2,700 करोड़ रुपये लगा दिए गए। एक बारिश में पानी फिर गया।"

मालूम हो कि ये पहली बार है जब भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और इस समय दिल्ली में इस बैठक का आयोजन किया गया है।

आज जी20 समिट का दूसरा दिन है और दुनिया के तमाम शीर्ष प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे हुए हैं। दिल्ली में नवनिर्मित भारत मंडपम में शिखर सम्मेलन का सरकार द्वारा आयोजन किया गया है। 

बता दें कि भारत मंडपम में हुई बैठक में आज महत्वाकांक्षी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) की घोषणा का स्वागत करते हुए, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे "हमारे इतिहास में सबसे बड़ी सहयोग परियोजना" के रूप में वर्णित किया है जो "मध्य पूर्व, इज़राइल और का चेहरा बदल देगा" पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा"।

नए आर्थिक गलियारे, जिसे कई लोग चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के विकल्प के रूप में देखते हैं, की शनिवार को अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं ने संयुक्त रूप से घोषणा की। नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर।

टॅग्स :जी20New Delhiकांग्रेसमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी