लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार, बस कोविड टीके के दिल्ली पहुंचने का इंतजार :जैन

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को दो कोविड-19 टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया और कहा कि टीका पहुंचते ही दिल्ली सरकार टीकाकरण शुरू करने को तैयार है।

जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पहले चरण में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब छह लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के औषधि महानियंत्रक ने दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसे संभव बनाने के लिए दिन रात काम करने वाले वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को ढेर सारी बधाई।’’

डीसीजीआई ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी, जिससे व्यापक टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 424 नये मामले सामने आये जो सात महीने से अधिक की अवधि में सबसे कम हैं। एक दिन में 14 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गयी।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में अब तक 6.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 10,585 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम